Posts

Showing posts from March, 2019

«Bald schläft ein Euro-Hooligan in meiner Wohnung»

Schreiner Franz Weber zeigt auf seine ehemalige Wohnung. Nach 45 Jahren wurde er rausgeschmissen. Und die Vermieter machen Reibach mit Euro-08-Fans. Die Anzeige der Firma Swiss Immo Trust AG richtet sich an Euro-08-Fans. «Funktionell eingerichtete Wohnung mit acht Schlafplätzen. Ideal für Gruppen .» Adresse: Talstrasse 43 in Oberwil BL . Hier wohnte der pensionierte Schreiner Franz Weber (69) – fast ein halbes Jahrhundert lang. «Jetzt haben sie mich rausgeschmissen», sagt er konsterniert. «Ich kann es immer noch nicht glauben. Es geht nur ums Geld, unsere Schicksale zählen nichts. Bald schlafen Euro- Hooligans in meiner Wohnung.» 28 Mietparteien erhielten an der Talstrasse 43, 45 sowie Langegasse 40 die Kündigung. Sie müssen ihr vertrautes Umfeld verlassen – die Siedlung wird totalsaniert. Drei Monate hatte Franz Weber Zeit, um eine neue Wohnung zu suchen. Er wurde ein paar 100 Meter weiter fündig. Zu einem höheren Preis, aber immerhin in derselben Gegend. «Wir konnten uns nicht...

मेहुल चोकसी ने गिनाए भारत न आने के बहाने, कहा- हार्ट की सर्जरी हुई है

पीएनबी स्कैम का आरोपी मेहुल चोकसी भारत वापस ना आने के कई बहाने बना रहा है. अदालत को दी गई एक मेडिकल रिपोर्ट में उसने कहा है कि उसके दिमाग में खून का थक्का जमा हुआ है, उसे हाइपर टेंशन है, इसके अलावा उसे पैरों में भी दर्द है, साथ ही वह डायबिटीज का भी मरीज है. मेहुल चोकसी ने मुंबई की पीएमएलए कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि वह अपनी खराब सेहत की वजह से यात्रा कर पाने में असमर्थ है, लिहाजा उसे कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए. पीएनबी घोटाले में मेहुल चोकसी पर देश का करोड़ों रुपया लेकर फरार होने का आरोप है. मेहुल चोकसी ने अदालत के सामने अपनी लंबी बीमारियों की फेहरिस्त सामने रखी है. इन बीमारियों में दिल की बीमारी, दिमाग की बीमारी, मोटापा, सांस लेने में परेशानी जैसी बीमारियां, आर्थराइटिस शामिल हैं. रिपोर्ट की मानें तो उसके दाहिने पैर में लंबे समय से दर्द है. इसकी वजह से उसे चलने फिरने में परेशानी है. इसके लिए उसने रेडियोग्राफी रिपोर्ट अदालत में पेश की है. पीएनबी स्कैम में जांच का सामना कर रहे मेहुल चोकसी ने पेट का अल्ट्रासाउंड भी अदालत में पेश किया है. मेहुल चोकसी ने डॉक्टरों के टेस्ट रि...

शरद पवार के परिवार में सत्ता का संघर्ष क्यों शुरू हुआ

महाराष्ट्र में राजनीतिक रसूख वाले परिवारों में सत्ता का संघर्ष कोई नई बात नहीं है. ठाकरे और भोसले राजघराने के बाद अब शरद पवार के परिवार में सत्ता को लेकर कलह शुरू हो गई है. अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को मावल लोकसभा सीट से टिकट मिलने की संभावनाओं से इसके संकेत मिलते हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने ऐलान किया है कि उन्होंने ये फ़ैसला नई पीढ़ी के हाथ में राजनीति की बागडोर सौंपने के उद्देश्य से लिया है. शरद पवार के इस फ़ैसले के बाद पवार परिवार के सदस्य रोहित राजेंद्र पवार ने फ़ेसबुक पोस्ट लिखकर बताया है कि शरद पवार को अपने फ़ैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. रोहित पवार लिखते हैं, "पवार साहब के हर फ़ैसले का हम आदर करते हैं लेकिन इस आदर से भी बड़ा प्रेम होता है जो कि मैं और मेरे जैसे तमाम कार्यकर्ता पवार साहब से करते हैं. इसीलिए हम कहना चाहते हैं कि पवार साहब को इस फ़ैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए." महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवार के इस फ़ैसले के बाद परिवार में सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है. बीबीसी ने इस परिवार में सत्ता को लेकर...

पाकिस्तानी जेलों से भागने वाले पायलटों की कहानी

"रेड वन, यू आर ऑन फ़ायर"… स्क्वाड्रन लीडर धीरेंद्र जाफ़ा के हेडफ़ोन में अपने साथी पायलट फ़र्डी की आवाज़ सुनाई दी. दूसरे पायलट मोहन भी चीख़े, "बेल आउट रेड वन बेल आउट" . तीसरे पायलट जग्गू सकलानी की आवाज़ भी उतनी ही तेज़ थी, "जेफ़ सर... यू आर.... ऑन फ़ायर.... गेट आउट.... फ़ॉर गॉड सेक.... बेल आउट.." जाफ़ा के सुखोई विमान में आग की लपटें उनके कॉकपिट तक पहुंच रही थीं. विमान उनके नियंत्रण से बाहर होता जा रहा था. उन्होंने सीट इजेक्शन का बटन दबाया जिसने उन्हें तुरंत हवा में फेंक दिया और वो पैराशूट के ज़रिए नीचे उतरने लगे. जाफ़ा बताते हैं कि जैसे ही वो नीचे गि रे नार-ए-तकबीर और अल्लाह हो अकबर के नारे लगाती हुई गाँव वालों की भीड़ उनकी तरफ़ दौड़ी. लोगों ने उन्हें देखते ही उनके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए. किसी ने उनकी घड़ी पर हाथ साफ़ किया तो किसी ने उनके सिगरेट लाइटर पर झपट्टा मारा. सेकंडों में उनके दस्ताने, जूते, 200 पाकिस्तानी रुपए और मफ़लर भी गायब हो गए. तभी जाफ़ा ने देखा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिक उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं. एक लंबे चौड़े सैनिक...