Posts

Showing posts from January, 2019

प्राणायाम 'हथियाने' की अमरीकी कोशिश पर एतराज़: सोशल

अमरीका की एक पत्रिका ने प्राणायाम को एक नया नाम देकर उसके फ़ायदे बताने शुरू किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्राणायाम का इतिहास याद दिला दिया. साइंटिफ़िक अमेरीकन नाम की मैग्जीन ने जिस तरह से 'कार्डियाक कोहेरेंस ब्रीदिंग' के फ़ायदे और फ़ोटो का इस्तेमाल किया है उससे साफ प्रतीत होता है कि मैग्जीन प्राणायाम की बात कर रही है. मैग्ज़ीन ने प्रॉपर ब्रीदिंग ब्रिंग्स बेटर हेल्थ में कार्डियाक कोहेरेंस ब्रीदिंग के बारे में बताया है, जिसमें सांस लेने जैसी कई तकनीकों पर ध्यान दिया गया है. इसमें बताया गया है कि कैसे इस एक्सरसाइज़ से अनिद्रा और मन को  शांत रखा जा सकता है, नियमित करते रहने से कैसे रक्तचाप को नियंत्रित किया सकता आदि. इसमें प्राणायाम का भी ज़िक्र करते हुए लिखा गया है कि प्राणायाम योग श्वसन संबंधी नियंत्रण को लेकर पहला सिद्धांत था जिसे दीर्घायु के लिए एक असरदार तरीका माना जाता था. लेकिन सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते ही भारतीयों ने मैग्ज़ीन की काफ़ी आलोचना की. मैग्ज़ीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर लिखा है कि कार्डियाक कोहेरेंस ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ दिल की धड...

नई Maruti Suzuki Wagon R भारत में लॉन्च, इतनी बदल गई

मारुति सुजुकी ने अपनी नई Wagon R को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है. इस कार के लिए बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी थी. नई थर्ड जेनरेशन Wagon R अपने अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तुलना में काफी अलग है. ये Swift और Dzire की तरह Heartect पर बेस्ड है. नई कार पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ी है और इसमें ज्यादा इक्विपमेंट्स दिए गए हैं. इस कार का मुकाबला भा रतीय बाजार में खास तौर पर Hyundai की Santro से है. न्यू जेनरेशन Wagon R 3655 mm लंबी और और 1620 mm चौड़ी है. इसका व्हीलबेस 2435 mm है. इस कार में नया फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, नया ORVMs और नया LED टेललैम्प दिया गया है. केबिन में यहां नया डैशबोर्ड स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ दिया गया है. साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. यहां स्टीयरिंग में ही म्यूजिक और टेलीफोन के लिए कंट्रोल दिए गए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो यहां स्टैंडर्ड तौर पर सारे वेरिएंट्स में ड्राइवर साइड एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर दिया गया है. हालांकि पैसेंजर साइड एयरबैग यहां स्टैंडर्ड...

सर्जरी के बाद राकेश रोशन की पहली फोटो, सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे

ऋतिक रोशन ने गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की. इसमें उनके पिता और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन भी नजर आ रहे हैं. सर्जरी के बाद ये राकेश रोशन की पहली तस्वीर है. हाल ही में ऋतिक ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता को गले का कैंसर है. इसी के बाद से प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ करने लग गए थे. प्र धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सलामती की दुआ मांगी. ऋतिक ने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर की जिसमें घर के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ''अब वे बेहतर हो रहे हैं. ये प्यार की ताकत होती है. उनके साथ रहने और उनकी सलामती की प्रार्थना करने के लिए सभी को मेरा शुक्रिया. आज का दिन काफी अच्छा था.'' बता दें कि ऋतिक 45 साल के हो चुके हैं. इसके पहले ऋतिक ने ट्विटर पर पिता संग फोटो डाली थी जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे थे. ऋतिक ने कैप्शन के जरिए बताया था कि- ''पिता से सुबह साथ में एक तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा. जानता था कि सर्जरी के दिन भी वह जिम मिस नहीं करेंगे. शायद इसीलिए वह दुनिया के सबसे सशक्त पिता ...

पतियों को तलाक़ आपस में शादी रचाने वाली लड़कियों की कहानी

हमीरपुर ज़िला मुख्यालय से क़रीब अस्सी किलोमीटर दूर राठ तहसील के एक छोटे से क़स्बे में अभिलाषा और दीपशिखा नाम की दो युवतियों ने नए सिरे से दांपत्य जीवन शुरू किया है. 25 साल की अभिलाषा और 21 साल की दीपशिखा की शादी भले ही उनके मां-बाप ने कहीं और कर दी थी, लेकिन ये दोनों एक-दूसरे के प्रेम-पाश में इस क़दर जकड़ी थीं कि अपने पतियों को तलाक़ देकर पहले साथ रहना शुरू किया, फिर शादी कर ली. अभिलाषा बताती हैं, "हम दोनों एक-दूसरे को पिछले छह साल से जानते हैं और प्रेम करते हैं. हमारे घरवालों को भी इसकी जानकारी थी, इसीलिए हम दोनों के मां-बाप ने हमारी मर्ज़ी के बग़ैर हमारी शादी कर दी. मेरी शादी को तीन साल हो गए थे. मैंने अपने पति को इस बारे में बताया और फिर उसको तलाक़ दे दिया. पिछले महीने मैंने और दीपशिखा ने शादी कर ली." अभिलाषा का उसके पति से तलाक़ हो चुका है, लेकिन दीपशिखा कहती हैं कि उनका तलाक़ का मामला अभी लंबित है लेकिन वो पति के साथ नहीं रह रही हैं. शादी के बाद दोनों लड़कियां राठ तहसील के पठानपुरा इलाक़े में अभिलाषा के पिता के ही घर पर ही रह रही हैं. दीपशिखा बताती हैं, "अभ...